{"_id":"584d33aa4f1c1b733a2c34a7","slug":"rajnath-singh-speaks-on-shahidi-diwas-prog-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरकतों से बाज ना आया तो पाक के हो जाएंगे 10 टुकड़े: राजनाथ सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरकतों से बाज ना आया तो पाक के हो जाएंगे 10 टुकड़े: राजनाथ सिंह
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh
- फोटो : PTI
जम्मू के कठुआ में आयोजित शहीदी दिवस समारोह के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला गया। भारत पाक की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कठुआ के रामलीला मैदान में सभा को संबोधित करते राजनाथ ने कहा कि अभी तो पाक के बस 2 टुकड़े हुए हैं अगर पाक अपनी हरकतों से बाज ना आया तो शायद उसके 10 टुकड़े हो जाएं।
विज्ञापन
Abhi toh Pakistan ke do tukde hue hain agar Pakistan apni harkaton se baaz nahi aaya toh Pakistan ke shayad 10 tukde ho jaye: Rajnath Singh pic.twitter.com/YqlXadnqa8
— ANI (@ANI_news) December 11, 2016विज्ञापन
राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान को इस हकीकत को समझना चाहिए कि आतंकवाद बहादुर लोगों का हथियार नहीं हुआ करता,ये कायरों का हथियार होता है। गृहमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान ने भले ही चार चार बार हिंदुस्तान पर हमला किया हो पर यहां के जवानों ने उसके दांत खट्टे कर दिए हैं।
विज्ञापन
राजनाथ रविवार सुबह जम्मू के पास कठुआ में शहीदी दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान राजनाथ ने कठुआ के शहीदी चौक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जिसके बाद उन्होंने रामलीला मैदान में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित किया।
Trending Videos
'पाक समझ चुका है कि वो भारत को सीधे पराजित नहीं कर सकते'
राजनाथ सिंह
- फोटो : amar ujala
सभा के दौरान कारगिल की लड़ाई का जिक्र करते हुए राजनाथ ने कहा कि कारगिल युद्ध में भी पाक को शिकस्त खानी पड़ी हैं, अब पाकिस्तान समझ चुका है कि वो भारत को सीधे पराजित नहीं कर सकते है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भारत पाक रिश्तों को सुधारने वाले कदमों का जिक्र करते राजनाथ ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद भी अटल जी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था लेकिन पाक ने उसके बदले क्या दिया? सीजफायर का उल्लंघन।
राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद के सहारे वो चाहते हैं हम जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। आतंकवाद बहादुरों का नहीं कायरों का हथियार होता है।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भारत पाक रिश्तों को सुधारने वाले कदमों का जिक्र करते राजनाथ ने कहा कि कारगिल युद्ध के बाद भी अटल जी ने पाक की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था लेकिन पाक ने उसके बदले क्या दिया? सीजफायर का उल्लंघन।
राजनाथ ने कहा कि आतंकवाद के सहारे वो चाहते हैं हम जम्मू कश्मीर को भारत से अलग कर देंगे। आतंकवाद बहादुरों का नहीं कायरों का हथियार होता है।