{"_id":"5776ad954f1c1bd42c79b041","slug":"rajnath-singh-review-security-of-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में नहीं लगने देंगे सेंध: राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में नहीं लगने देंगे सेंध: राजनाथ
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ चर्चा करते गृहमंत्री
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को दो दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा बलों के प्रमुखों से रियासत में बढ़ रहे आतंकी हमलों के कारणों की जानकारी ली। उन्होंने आतंकी हमलों से मुकाबलों करने और इन्हें रोकने के उपायों पर भी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की।
इस दौरान अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में चूक न हो, इसके लिए किए गए प्रबंधों का भी केंद्रीय गृह मंत्री ने जायजा लिया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से तत्काल प्रभाव से ही हर संभव मदद का भी भरोसा दिलाया। केंद्रीय गृह मंत्री ने सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों से बैठक में सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने और क्विक एक्शन पर जोर दिया।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार शाम पौने पांच बजे राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल एनएन वोहरा ने उनका स्वागत किया। शाम साढ़े पांच बजे राजभवन में गृह मंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन
बैठक में राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल कुमार सिंह, मुख्य सचिव बीआर शर्मा, प्रमुख सचिव गृह आर के गोयल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव नवीन कुमार चौधरी, प्रमुख सचिव राज्यपाल पीके त्रिपाठी, उत्तरी कमांड के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा, पुलिस, सीआरपीएफ और बीएसएफ के महानिदेशक के राजिंद्रा, दुर्गा प्रसाद और केके शर्मा, ज्वाइंट डाइरेक्टर आईबी के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री ने पांपोर और बिजबिहाड़ा में हुए आतंकी हमलों पर भी चर्चा की। बैठक में सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को आतंकवाद से पूरी सख्ती से निपटने और हर हाल में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को फुलप्रूफ बनाने के निर्देश जारी किए गए।