फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   rajnath singh pc live

गृहमंत्री बोले- वार्ता के लिए दरवाजे ही नहीं, रोशनदान भी खुले

Mon, 05 Sep 2016 04:03 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 05 Sep 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
rajnath singh pc live
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : PTI
कश्मीर में शांति लाने के मकसद से रविवार को दिल्ली से सर्वदलीय समिति श्रीनगर पहुंची। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कांफ्रेंस सेंटर में समिति ने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और क्षेत्रीय दलों से बातचीत की।
विज्ञापन


बातचीत के बाद सोमवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि समिति के सामने सैकड़ों लोगों ने अपनी बात रखी। सभी की यही इच्छा थी कि कश्मीर के हालात सुधरने चाहिए। अगलाववादियों द्वारा बातचीत की पेशकश ठुकराए जाने के पर गृहमंत्री ने कहा कि हुर्रियत ने कल जो किया वो कश्मीरियत, जम्हूरियत और इंसनियत नहीं है।
विज्ञापन

हिंसा में प्रयोग होगा पावा शेल, नहीं जाएगी जान

rajnath singh pc live
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
उन्होंने आगे कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, हमें उम्मीद है जल्द ही कश्मीर में शांति बहाल होगी। हम उन सभी से संविधान के दायरे में बात करने को तैयार हैं जो कश्मीर में शांति चाहते हैं। उन्होंने अलगाववादियों पर तंज कसते हुए कहा कि बातचीत के लिए हमारे दरवाजों के साथ रोशनदान भी खुले हुए हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि अपने पिछले दौरे के दौरान मैंने कश्मीर में पेलेट गन के विकल्प को लाने की बात की थी और अब घाटी में हिंसा के दौरान पावा शेल के प्रयोग को अनुमति दे दी गई है। घाटी में हिंसा से निपटने के लिए एक हजार पाव सेल कश्मीर आ चुके हैं। अब हिंसा के दौरान किसी की भी जान नहीं जाएगी।

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया। पाकिस्तान से बातचीत के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी बातचीत को देश के बाहर ले जाने की बात नहीं करें।

अगलाववादियों ने बातचीत की पेशकश ठुकराई

rajnath singh pc live
कश्मीर के अलगाववादी नेता - फोटो : File Photo
वहीं कश्मीर में शांति लाने के मकदस से श्रीनगर पहुंची सर्वदलीय समिति के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रीय संगठनों से बातचीत की। वहीं अलगाववादी नेताओं ने समिति से बातचीत करने की पेशकश ठुकरा दी है।

सर्वदलीय समिति में शामिल चार सांसदों ने अलगाववादियों से मिलकर बातचीत की पहल की। लेकिन अलगाववादी नेताओं ने मौजूदा परिस्थितियों में मुलाकात करने से मना कर दिया।

सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी, सीपीआई के डी राजा, जद यू के शरद यादव तथा राजद के जयप्रकाश नारायण एसकेआईसीसी से निकलकर हुर्रियत (जी) के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पर गिलानी ने इनसे मिलने से मना कर दिया। गिलानी के घर के बाहर सांसदों के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed