फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajnath singh get invitation of amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां देखने खुद आएंगे गृहमंत्री

Sun, 17 May 2015 11:57 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
rajnath singh get  invitation of amarnath yatra
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन


सिंह ने गृहमंत्री को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भी आमंत्रित किया। गृहमंत्री इस महीने के अंतिम सप्ताह में यात्रा के इंतजाम का जायजा लेने के लिए प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की मदद के लिए तैनात किए जाने वाले विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को मिलने वाले 3000 रुपये के मेहनताने को बढ़ाने का भी प्रस्ताव रखा। उनके मुताबिक, इसे बढ़ाकर 6000 रुपये करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में इस बार होगें ये खास इंतजाम

rajnath singh get  invitation of amarnath yatra

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बार यात्रा के लिए माउंटेन रेस्क्यू टीम (एमआरटी) तैयार की है। ऊंचे पहाड़ों पर किसी आपदा या दुर्घटना के समय यह टीम यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम करेगी। इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस दस्ते को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।

बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा के हालात में काम करने के लिए भी इन्हें खास तौर पर तैयार किया गया है। आतंकी हमले के मद्देनजर भी इस बार खास तैयारी की गई है।

हालांकि, आतंकी संगठनों ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला नहीं करने का अघोषित ऐलान कर रखा है लेकिन, पाकिस्तानी एजेंसियों पर भरोसे का भारतीय एजेंसियां कोई जोखिम नहीं उठा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed