{"_id":"57939e714f1c1b3c2bc4c98e","slug":"rajnath-singh-arrived-in-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंसा की जमीनी हकीकत समझने राजनाथ पहुंचे कश्मीर, 150 लोगों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंसा की जमीनी हकीकत समझने राजनाथ पहुंचे कश्मीर, 150 लोगों से की मुलाकात
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 23 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती के साथ राजनाथ सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। वे कश्मीर में दो सप्ताह से जारी हिंसा की जमीनी हकीकत को समझने के लिए इससे प्रभावित सभी पक्षों के प्रतिनिधियों से मिल रहे हैं।
नेहरू गेस्ट हाउस में विभिन्न वर्ग के 150 से अधिक लोगों से मुलाकात की। मौलानाओं का प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला। इस बीच कांग्रेस तथा कश्मीरी इकोनामिक एलायंस ने उनके दौरे के बहिष्कार का फैसला करते हुए गृह मंत्री से न मिलने का एलान किया है। कई प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने भी दौरे के बहिष्कार का फैसला किया है।
मुख्य विपक्षी पार्टी नेकां के बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। नेकां ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार किया था। राजनाथ राज्यपाल एनएन वोहरा, मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मिलने के साथ ही रविवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ गृहमंत्री राजनाथ
- फोटो : Amar Ujala
इसके बाद में सुरक्षा बलों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हालात की समीक्षा करेंगे। अपने दौरे में राजनाथ विभिन्न राजनीतिक दलों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथा समाज के विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से मिलकर कश्मीर हिंसा की वजह जानने और समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश करेंगे।
राजनाथ सिंह बीएसएफ के विशेष विमान से सुबह श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ गृह मंत्रालय के अधिकारी तथा अर्द्घ सैनिक बलों के महानिदेशक भी थे। एयरपोर्ट से वे सीधे नेहरू गेस्ट हाउस सड़क मार्ग से गए।
उन्होंने सरकारी संपत्तियों को पहुंचाए गए नुकसान की भी जानकारी ली। गेस्ट हाउस में उन्होंने कई प्रतिनिधि मंडलों से चर्चा की। मौलानाओं के प्रतिनिधिमंडल को एंबुलेंस से नेहरू गेस्ट हाउस तक पहुंचाया गया था।
राजनाथ से मिलने के लिए जम्मू से भी प्रतिनिधिमंडल गया था। चेंबर आफ कामर्स जम्मू के अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कश्मीर हिंसा से व्यापार को हुए नुकसान तथा देशभर में जम्मू-कश्मीर की छवि पर बट्टा लगने का मुद्दा उठाया। श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचने पर उप मुख्यंत्री निर्मल सिंह तथा पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।