फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajiv's biggest victory in the Chamber elections was on the post of Junior Vice President

Jammu News: चैंबर के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजीव की सबसे बड़ी जीत

विज्ञापन
Rajiv's biggest victory in the Chamber elections was on the post of Junior Vice President
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के चुनाव में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण गुप्ता की पूरी टीम ने बाजी मार ली। उनकी टीम के कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव गुप्ता (काका) ने प्रतिद्वंद्वी सुनील गुप्ता को सबसे अधिक 896 मतों से पीछे धकेल कर इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज की। राजीव को 1812 तो सुनील को 916 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल गुप्ता ने दीपक अग्रवाल को 593 मतों से हराया। वोटों के अंतर के मामले में उनकी इस चुनाव में दूसरी बड़ी जीत रही।
दिलचस्प यह है कि चैंबर के अध्यक्ष पद के लिए अरुण गुप्ता और राकेश गुप्ता के बीच मुकाबला कांटे को रहा। कई चरण की मतगणना के दौरान कभी अरुण भारी पड़ते तो कभी राकेश बाजी मारते नजर आ रहे थे। अंतत: अरुण गुप्ता ने 171 वोटों जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन

इनकी भी अच्छी जीत: इस चुनाव में कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेश गुप्ता (राजू) ने मानिक को 556, सचिव पद के लिए राजेश गुप्ता (रिंकू) ने आशू गुप्ता को 352 और महासचिव पद के लिए मनीष गुप्ता ने राहुल महाजन को 261 मतों से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीत का मना जश्न, नाचे-गाये समर्थक

रात करीब 11 बजे सभी नतीजे आ गए। इसके साथ ही समर्थकों ने विजयी टीम के सदस्यों को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों के बीच चैंबर परिसर में व्यापारियों के हुजूम ने नए अध्यक्ष अरुण गुप्ता को बधाई दी। पूरे चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

जीत के बाद अरुण गुप्ता बोले- नए काम शुरू किए जाएंगे
अध्यक्ष पद पर जीत के बाद अरुण गुप्ता ने कहा कि वह पहले ही तरह कारोबारियों और व्यापारियों के हितों के लिए काम करेंगे। नए कार्यकाल में नए काम शुरू किए जाएंगे। नई योजनाएं और परियोजनाएं लाई जाएंगी और चालू कार्यों को समय पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने समर्थन देने के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, उन्हें जो जिम्मेदारी फिर से सौंपी गई है, वह बखूबी उस पर काम करने के उचित प्रयास करेंगे।



किसको कितने वोट मिले
पद जीते वोट मिले हारे वोट मिले



प्रधान - अरुण गुप्ता 1461 राकेश गुप्ता 1290

वरिष्ठ उपप्रधान -अनिल गुप्ता 1603 दीपक अग्रवाल 1010
कनिष्ठ उपप्रधान - राजीव गुप्ता (काका) 1812 सुनील गुप्ता (खोडहा) 916
महासचिव- मनीष गुप्ता 1487 राहुल महाजन 261
सचिव - राजेश गुप्ता (रिंकू) 1496 आशू गुप्ता 1144
कोषाध्यक्ष - राजेश गुप्ता (राजू) 1295 मानिक गुप्ता 739 राजीव लंगर 602


-----


विजेता टीम पर मतदाताओं ने तीसरी बार विश्वास जताया

अरुण गुप्ता की टीम पर मतदाताओं ने तीसरी बार विश्वास जताया है। गुप्ता के नेतृत्व में चैंबर टीम समय समय पर कारोबारियों और व्यापारियों के मुद्दों और समस्याओं को उठाती रही है। इसमें प्रदेश प्रशासन, एलजी प्रशासन और केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच बनाई गई है। चैंबर के नेतृत्व में ही जम्मू के हितों के लिए जम्मू बंद किया गया था। अब तक गुप्ता की टीम पर भ्रष्टाचार या अन्य कोई आरोप नहीं लगे हैं। उधर, राकेश गुप्ता लगातार तीन बार अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे, लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article