फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajbag won Subroto Mukherjee Cup

राजबाग के नाम रहा सुब्रतो मुखर्जी कप

Thu, 07 Aug 2014 09:17 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
 Rajbag won Subroto Mukherjee Cup

युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से केसी पब्लिक स्कूल पलोड़ा जम्मू में करवाए गए संभाग स्तरीय अंतर जिला सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल कप (बॉयज-17) में डीपीएस राजबाग (जिला कठुआ) ने जम्मू को कांटे की टक्कर में शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन


विजेता टीम संभाग स्तरीय जम्मू डिवीजन की ओर से कश्मीर डिवीजन के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिल्ली में होने वाले सुब्रतो मुखर्जी फुटबाल कप नेशनल चैंपियनशिप में मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन


अंतर जिला चैंपियनशिप में जिला कठुआ (डीपीएस राजबाग) और जिला जम्मू के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक-दूसरे पर दबाव की रणनीति बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता टीम का होगा कश्मीर डिवीजन से मुकाबला

 Rajbag won Subroto Mukherjee Cup

जिला जम्मू की ओर से पहले हाफ के 25वें मिनट में नमनदीप सिंह ने शानदार मूव बनाते हुए सामने वाली रक्षापंक्ति को भेदते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को पहली सफलता दिलाई।

दूसरे हाफ में जिला कठुआ के खिलाड़ियों ने मुकाबले में वापसी करते हुए 55वें मिनट में अतिन खजूरिया ने शानदार गोल ठोककर टीम को 1-1 से बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया।

इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और मैच के 60वें मिनट में उज्ज्वल सिंह ने शानदार फील्ड गोल ठोककर टीम को 2-1 से जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस गोल के बाद जिला कठुआ के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत अपनी झोली में डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed