{"_id":"4705de3cb391c5fd9175641a505808f4","slug":"raj-babbar-attackes-pm-modi-on-militant-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज बब्बर का आतंकी हमलों के बहाने मोदी पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज बब्बर का आतंकी हमलों के बहाने मोदी पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 07 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए उतरे बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केवल बातें करने वाला पीएम करार देते हुए राज बब्बर ने कहा कि रियासत में एक के बाद एक आतंकी हमले हो रहे हैं, लेकिन छप्पन इंच का सीना बताने वाले मोदी और उनकी सरकार बेबस नजर आ रही है। कथनी और करनी के इस अंतर को जनता को समझना चाहिए।
विज्ञापन
कठुआ विधानसभा क्षेत्र के मॉडल गांव बरवाल पहुंचे राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस के सिवाय देश की जनता के पास दूसरा कोई बेहतर विकल्प नहीं है। काम करना अलग बात है और बातें करना अलग। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में जनहित की योजनाएं बनाई गईं, जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
राज बब्बर ने कहा कि गुजरात से आए एक व्यक्ति का फोटो दिखाकर भाजपा राज्य में चुनाव लड़ रही है, जबकि वोट देने से पहले स्थानीय उम्मीदवार के कामकाज को परखना चाहिए। कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा।
विज्ञापन
बरवाल के बाद राज बब्बर के साथ वाहनों का काफिला उत्तरी और लोगेट गांवों से गुजरा। इस दौरान बॉलीवुड सितारे की झलक पाने के लिए ग्रामीणों में उत्सुकता बनी रही। संसदीय चुनाव के बाद कांग्रेस के प्रचार के लिए राज बब्बर का यह कठुआ का दूसरा दौरा है।