फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raised the matter of giving financial powers to DDC with LG

डीडीसी को वित्तीय अधिकार देने का मामला एलजी के समक्ष उठाया

विज्ञापन
Raised the matter of giving financial powers to DDC with LG
जम्मू। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को एलजी से मुलाकात कर डीडीसी को सशक्त बनाने व वित्तीय अधिकार देने के मामलों पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परिषद क्षेत्राधिकार में आपात जरूरत के विकास कार्यों व अन्य कार्यों के लिए परिषद के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को राशि के वितरण का अधिकार होना चाहिए। इसके अलावा प्रशासनिक मंजूरी के लिए भी परिषदों को अधिकार दिए जाएं। परिषद के सदस्यों को सुरक्षा कवच के अलावा वाहन मुहैया करवाने का मामला भी एलजी के समक्ष उठाया गया। एलजी ने अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दर्शाएं गए मुद्दों पर गौर कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषदों का गठन नया है। ऐसे में समय के साथ-साथ समस्याओं का हल होगा। प्रतनिधिमंडल में जम्मू डीडीसी अध्यक्ष भारत भूषण, रियासी के डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग, सांबा के डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, डोडा के डीडीसी अध्यक्ष कौशल कोतवाल, डीडीसी उधमपुर की उपाध्यक्ष जूही पठानिया, डीडीसी सांबा के सदस्य सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed