फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raise the temperature of Jammu

जम्मू-कश्मीर में गर्मी नया रिकार्ड बनाने की ओर

Tue, 17 May 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 17 May 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
Raise the temperature of Jammu
गर्मी से लोग बेहाल - फोटो : Amar Ujala
रियासत में भीषण गर्मी नया रिकार्ड बनाने की ओर है। मंगलवार को दिन में सामान्य से चार डिग्री अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ रियासत में जम्मू सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन


मई में दूसरी बार (गत दो मई को पारा 42.4 डिग्री था) पारा 42 डिग्री के पास पहुंचा है। पिछले साल मई माह में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री ही रहा। हालांकि 11 मई 2001 को 45.2, 23 मई 2013 को 45.8 और 26 मई 1984 को आलटाइम रिकार्ड 47.4 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सामान्य से तीन डिग्री चढ़कर दिन का तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रहा। शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से इंसानों के साथ जीव जंतु भी बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपिश और लू के थपेड़ों के बीच बिजली-पानी का संकट बढ़ा है। कश्मीर में अमूमन ठंडे रहने वाले कई इलाकों में पारा सामान्य से ऊपर चला गया है। गुलमर्ग न्यूनतम 5.4 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ सबसे सर्द रहा। 


मौसम विभाग के अनुसार 23 मई तक मौसम के साफ रहने से पारा नया रिकार्ड कायम कर सकता है। जम्मू संभाग में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चल रहा है।

श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में तीन डिग्री अधिक 23.4, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में एक डिग्री लुढ़ककर 16.2, लेह में 21.1, कारगिल में 19.2 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस के अनुसार मौसम साफ रहने से गर्मी में इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed