फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rains in Jammu and Kashmir

प्री-मानसून की बारिश से भीगी रियासत

Fri, 10 Jun 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 10 Jun 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
Rains in Jammu and Kashmir
आंधी तूफान ने मचाया तांडव - फोटो : Amar Ujala
केरल में मानसून की दस्तक के एक दिन बाद ही शुक्रवार को रियासत प्री-मानसून की बारिश से भीग गई। लखनपुर से लेकर घाटी तक बारिश ने गर्मी से राहत दी। लेकिन, धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाओं ने तांडव भी मचाया। कई जगह पेड़ों के गिरने की सूचना है। जम्मू के एमए स्टेडियम स्थित जूडो हाल के छत की फाल्स सीलिंग एक ओर से गिर गई है।
विज्ञापन

 
मौसम विशेषज्ञ यशपाल शर्मा के अनुसार शुक्रवार को प्री-मानसून तथा पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग श्रीनगर ने भविष्यवाणी की है कि आगे कुछ दिनों तक इंद्रदेव मेहरबान रहेंगे।
विज्ञापन


जम्मू में दोपहर को काली घटाएं छाने से दिन में ही अंधेरा छा गया। प्री-मानसून की झमाझम बारिश हुई। हालांकि दिन में 39.2 डिग्री सेल्सियस पारे ने गर्मी का अहसास भी भरपूर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले दिनों में मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

Rains in Jammu and Kashmir
जून के अंत तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद - फोटो : Amar Ujala
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी हल्की बारिश से यात्रियों को गर्मी से राहत मिली। जिला उधमपुर के अधिकांश इलाकों में भी करीब डेढ़ घंटा तेज बारिश हुई। कठुआ में दिन में दो बार बारिश से मौसम सुहावना हो गया। जिला राजोरी में भी बारिश से रात का पारा गिरा।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 29.4 डिग्री तक पहुंच गया था। लेकिन, शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई। रियासत में जून के अंत तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है।

​अगले कुछ दिनों में निरंतर बारिश होने से जून की तपिश के कम होने के आसार हैं। 16 जून तक दोनों संभागों के अधिकांश जिलों में हल्की और तेज बारिश हो सकती है। इससे लद्दाख क्षेत्र भी प्रभावित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed