{"_id":"531a24be6de7947741e52ce2f8e123ee","slug":"rainfall-and-snowfall-likely-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफेद बर्फ की चादर में ढकी कश्मीर की वादियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफेद बर्फ की चादर में ढकी कश्मीर की वादियां
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Fri, 13 Nov 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चौबीस घंटों में विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित सोनामर्ग, जोजिला और द्रास में बर्फबारी से पारा लुढ़क गया है।
जिला कठुआ के बनी के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा सरथल, छत्तरगलां, वासुकी कुंड, नुकनाली माता, जोड़ेयां माता में भी सफेद चादर बिछी है। सिंथनटाप पर भी बर्फबारी हुई।
खराब मौसम से किश्तवाड़ और अनंतनाग के बीच का मार्ग लगभग बंद हो गया है। घाटी के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश से शीत लहर बढ़ गई।
जम्मू संभाग के कई इलाकों में सामान्य और हलकी बारिश हुई। माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कारगिल में राज्य की सबसे सर्द रात रही।
मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग के कई इलाकों में बारिश के साथ उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार रविवार से मौसम में राहत मिलेगी। खराब मौसम के बीच शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर, मुगल रोड-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सामान्य रहे।
कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में सर्द हवाओं का जनजीवन पर असर पड़ा है। खराब मौसम से पर्वतीय इलाकों में बिजली ढांचा प्रभावित हो रहा है।
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में 2.6 मिलीमीटर बारिश के साथ शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप में 15.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा चार डिग्री गिरकर 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
कुपवाड़ा में 30.3 मिलीमीटर बारिश से तापमान चार डिग्री गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में 20.4 मिलीमीटर बारिश हुई।
यहां भी दिन का पारा चार डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में 1.0 मिलीमीटर बारिश से दिन का पारा 26.4 और कटड़ा में 1.9 मिलीमीटर बारिश से पारा दो डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 4.0
लेह माइनस 3.8
गुलमर्ग माइनस 2.2
पहलगाम 5.6
श्रीनगर 5.8