{"_id":"59149b924f1c1b231f853220","slug":"rain-will-in-the-middle-of-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई के मध्य में रियासत पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई के मध्य में रियासत पर मेहरबान होंगे इंद्रदेव
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 11 May 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आगामी एक हफ्ते तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। इसमें कुछ इलाकों में हल्की और तेज बारिश हो सकती है। वीरवार को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों के बाद मौसम साफ रहने से गर्मी से कुछ राहत मिली है। जम्मू में कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मई के मध्य 16-17 को जम्मू और कश्मीर के कई स्थानों पर बारिश होगी।
जम्मू में वीरवार की सुबह की शुरुआत हवाओं और हल्के बादलों के साथ हुई। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी जारी रही। एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम भी साफ हो गया और दोपहर बाद तपिश ने जोर पकड़ लिया। हालांकि मौसम के इस बदलाव से दिन का पारा सामान्य पर आकर 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
घाटी के अधिकतर हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। तपिश बढ़ने पर निरंतर तेज हवाओं और बारिश से राहत मिल रही है। अगले एक हफ्ते तक जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं।