{"_id":"52609ce129412ba836fd2db0711496fc","slug":"rain-water-logging-at-several-places-in-the-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से शहर में कई जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से शहर में कई जगह जलभराव
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 04 Sep 2014 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को हुई बारिश से शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। शहर के कुछ हिस्सों में पिछले दो दिनों से बारिश के कारण फिसलन बनी हुई है। हालांकि लोगों को गर्मी से निजात जरूर मिली है लेकिन दुश्वारियां भी बढ़ी हैं।
विज्ञापन
शहर के बस स्टैंड, बीसी रोड, कनाल रोड, साइंस कालेज, कृष्णा नगर और वेयर हाउस में जगह-जगह कीचड़ भर गया। सुबह के समय बारिश होने के कारण आफिस पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। स्कूल, कालेज जाने वाले विद्यार्थी भी भीगने से बचते-बचते स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों को दुकानों के शेड, फ्लाईओवर या मेटाडोर के अंदर बैठकर इंतजार करना पड़ा है। आफिस, कामधंधे पर निकलने वाले लोग बारिश का अनुमान लगाते हुए या तो पहले चले गए या फिर उन्होंने एक दिन के लिए छुट्टी रखी। रेहड़ी फड़ी वालों को भी खासी परेशानियों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन