भारत पाक सीमा पर BSF के बंकरों मे भरा पानी, सुरक्षित निकाले गए जवान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पाक इंटनेशनल बार्डर पर बारिश आफत बनकर आई है। इंटनेशनल बार्डर पर बीएसएफ के बंकर, चौकियां पानी में डूब गईं। जिसके चलते बीएफएफ के जवानों को वहां से सुरक्षित निकाला गया।
जम्मू, कठुआ, सांबा और आरएस पुरा सेक्टर के सीमावर्ती इलाके तड़के हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में बनी कई चौकियां में पानी भर गया। सीमा से सटी कृषि भूमि भी पानी में डूब गई है। कई सीमांत चौकियों व नाकों में पानी भरने के बाद त्वरित कार्रवाई कर जवानों और सामान को सुरक्षित निकाल लिया गया।
सीमा के पास की गई तारबंदी के पास बनी पोस्टाें के आसपास भी बारिश का पानी भर गया है। इसको देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पहले भी सीमांत क्षेत्र में निक्की तवी, बिलोल नाले में बाढ़ आने पर सीमा सुरक्षा बल की पोस्टों के पास दिक्कतें बनी हैं।
घुसपैठ की कोशिश कर सकते है आंतकी
एहतियातन सीमांत क्षेत्र के किसानों को खेताें की तरफ जाने के लिए मना किया गया है। राहत की बात ये है कि भारी बारिश के चलते आई अचानक बाढ़ से फेसिंग फिलहाल सुरक्षित है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबल स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।
गौरतलब है कि बाढ़ आने के बाद सीमांत क्षेत्रों में पानी वाले इलाकों में अकसर फेंसिंग क्षतिग्रस्त हो जाती है। खराब मौसम की आड़ में सीमा पार से घुसपैठ की आशंका अधिक हो जाती है, ऐसे में फेंसिंग को जल्द ठीक करना मजबूरी बन जाता है।
बुधवार आधी रात के के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने जम्मू संभाग में भारी तबाही मचाई है। लगातार सात घंटे तक झमाझम बरसे पानी ने 29 साल का रिकाड्र तोड़ दिया। जम्मू में दो बच्चियों और राजोरी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ी तादाद में मकान गिरने की सूचना है।