फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain, temperature

Jammu News: सुबह छाए बादल, रात पौने 10 बजे आंधी, 30 मिनट बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश

विज्ञापन
rain, temperature
- धूल भरी हवाएं चलने की चेतावनी, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई कमी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एक सप्ताह से शहर व आसपास मौसम बेहतर होने के बाद गलन भरी ठंड से कुछ राहत मिली थी कि अचानक मौसम बदल गया। वीरवार को बादल छाए रहे और धूप कम समय के लिए निकली। रात करीब पौने 10 बजे धूल भरी हवाएं चली और फिर 30 मिनट बाद ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान व न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। अगले दो दिन तक मौसम खराब रहने के आसार हैं।


श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया कि पूरे दिन आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। इसके बाद न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार व शनिवार को जम्मू व आसपास क्षेत्रों में गरज-चमक के बीच बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed