फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain stopped to visit Vaishno Devi

बारिश की मारः रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा

Thu, 04 Sep 2014 06:27 PM IST
Updated Thu, 04 Sep 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
rain stopped to visit Vaishno Devi

तीन दिन से लगातार जारी बारिश ने वैष्णो देवी यात्रा को अब पूरी तरह से बाधित करना शुरू कर दिया है। वीरवार को लगातार जारी बारिश के कारण भवन मार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना के मद्देनजर प्रशासन ने दोपहर बाद यात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया।

विज्ञापन


भक्तों को बाण गंगा से आगे बढ़ने पर रोक लगा दी गई। वीरवार दोपहर बाद चार बजे तक तेरह हजार के करीब यात्रियों का पंजीकरण किया जा चुका था। इसके बाद अचानक पंजीकरण रोक दिया गया। यात्रियों को सूचित किया गया कि लगातार बारिश में भवन मार्ग पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। इसलिए यात्रा तत्काल रोक दी गई है।
विज्ञापन

भवन मार्ग पर हादसों की संभावना

rain stopped to visit Vaishno Devi

शुक्रवार की सुबह ही पंजीकरण किया जा सकता है। रात के समय बिजली सप्लाई में भी बाधा पहुंच सकती है। इस दौरान कई यात्री बाण गंगा चेक पोस्ट पर दर्शन को जाने का प्रयास करते देखे गए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।

बारिश के चलते वीरवार को भी हेलिकाप्टर के साथ-साथ बेटरी कार सेवा भी बाधित रही। बड़ी संख्या में यात्री देर शाम तक पंजीकरण कक्ष के खुलने का इंतजार करते देखे गए। भवन से मिली जानकारी अनुसार वहां पर तापमान में भी भारी गिरावट हुई है। कंबल स्टोर पर यात्री अधिक कंबलों की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed