{"_id":"57a8ce9308133c059b89667bed58d543","slug":"rain-stopped-and-himsagar-express-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन ट्रेनों पर पड़ा चेन्नई बाढ़ का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन ट्रेनों पर पड़ा चेन्नई बाढ़ का असर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में जबरदस्त बारिश के बाद जम्मू पहुंचने वाली दो ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। इसी के चलते दो दिसंबर को चेन्नई से कटड़ा के लिए रवाना होने वाली अंडमान एक्सप्रेस को स्थगित कर दिया गया है। यह ट्रेन शुक्रवार को जम्मू नहीं पहुंचेगी और न ही जम्मू से चेन्नई के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
चेन्नई में भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है और इसी के चलते रेल सेवा के प्रभावित होने पर जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनों पर असर पड़ा है। चेन्नई से जम्मू तीन दिन अंडमान एक्सप्रेस पहुंचती है।
विज्ञापन
यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को जम्मू पहुंचती और उसी दिन रात को 11: 45 पर चेन्नई के लिए रवाना हो जाती है। इसी तरह कन्याकुमारी से हिमसागर एक्सप्रेस सोमवार को जम्मू पहुंचती है और सोमवार रात 11:45 पर जम्मू से कन्याकुमारी के लिए रवाना हो जाती है।
विज्ञापन
चेन्नई में बारिश के बाद इनकी आवाजाही पर असर पड़ा है। दो दिसंबर को चेन्नई से रवाना होने वाली अंडमान एक्सप्रेस को बारिश के चलते स्थगित कर दिया है।
इसके चलते जम्मू से रवाना होने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालात अगर खराब रहे तो तीन दिसंबर को रवाना होने वाली ट्रेन पर भी असर पड़ने की आशंका है।