{"_id":"56fd440f4f1c1bf331f00105","slug":"rain-snowfall-likely","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: अगले 72 घंटों में बारिश, बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: अगले 72 घंटों में बारिश, बर्फबारी के आसार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
- फोटो : Snowfall
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में बढ़ती तपिश से लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में अगले 72 घंटों में मौसम बिगड़ा रहेगा। खासकर 2-3 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी इलाकों में बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम का असर 4 अप्रैल तक रहेगा।
खराब मौसम से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। वीरवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए ट्रैफिक खोला जाएगा। लगातार साफ मौसम से जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा।
वीरवार को जम्मू सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन तपिश में भी बढ़ोतरी हुई है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री गिरकर 16.8, पहलगाम में एक डिग्री चढ़कर 14.7, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में सात डिग्री अधिक 13.6, लेह में 15.5 और कारगिल में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।