फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain problem

बारिश और तूफान से जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
rain problem
जम्मू। बारिश और तूफान के कारण शहर में बिजली और पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग काफी परेशान रहे। शुक्रवार तड़के तेज हवाएं चलीं। इससे शहर में पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही। पांच से ज्यादा टांसफार्मर जल गए, जिससे लोगों को घंटों ठंड में ठिठुरना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के अपर मस्त गढ़, लोअर मस्त गढ़, ढक्की सर्जन में तीन दिन से पानी नहीं है। बिजली नहीं होने से शहर में 15 से 20 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो पाई है। नरवाल, बठिंडी और सुजवां इलाकों में पांच से ज्यादा टांसफार्मर जल गए। इन इलाकों में बिजली सुबह तीन बजे गुल हुई थी, जो शाम चार बजे के बाद ही बहाल हो पाई। इसके अलावा पुराना शहर, बस स्टैंड, रेशमघर, किशना नगर, बख्शी नगर, मुट्ठी इलाकों में पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली गुल रही। जहां बिजली दोपहर दो बजे के बाद ही बहाल हुई। तेज हवाएं चलने के कारण तार भी टूटे हैं। बिजली कारपोरेशन के अधिकारी सुबह ही समस्या का निदान करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

दोपहर तक आधे से ज्यादा शहर में बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण लोग ब्लोअर और हीटर नहीं सेंक पाए। शहर में पानी की आपूर्ति भी बाधित रही है। सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। दोपहर जैसे ही आपूर्ति हुई तो 15 से बीस मिनट तक पानी की आपूर्ति हुई। इससे लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई। अपर मस्त गढ़, लोअर मस्त गढ़, ढक्की सर्जन और आसपास इलाकों में तीन दिन से पेयजल किल्लत जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed