फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain of relief amid heat

Jammu News: दोपहर बाद बदला मौसम, तपिश के बीच राहत की बारिश

Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 25 May 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Rain of relief amid heat
चिनैनी, रामनगर और मजालता में भी शाम के समय हुई तेज बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। शुक्रवार को दोपहर बाद चार बजे के आसपास हुई तेज बारिश से व हवा चलने से तपिश से राहत मिली। इससे पहले सुबह से दोपहर तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। 12 बजे के आसपास गर्मी का प्रकोप इतना था कि दो मिनट के लिए भी धूप में खड़ा होना मुश्किल था। वहीं शाम 4 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया। इस दौरान गरज के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।

करीब आधे घंटे की बारिश ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी। शाम तक ठंडी हवा के साथ मौसम सुहाना बना रहा। बारिश थमने के बाद बाजारों में भी ग्राहकों की आमद में बढोतरी नजर आई। पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की भीड़ रही। हालांकि बारिश से शहर में कुछ जगहों पर गलियों और सड़कों पर जलभराव और गंदगी फैलने से आवागमन में दिक्कतें भी आईं। इससे पहले वीरवार को भी दोपहर बाद बूंदाबांदी हुई थी। जिला के चिनैनी, रामनगर और मजालता में भी शाम के समय तेज बारिश हुई है। करीब आधे घंटे तक हवा के साथ तेज बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed