{"_id":"6802b0d8f39cdd61fa0d68f0","slug":"rain-news-samba-news-c-289-1-sba1003-105923-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तूफान के कारण ठप हुई बिजली दूसरे दिन भी नहीं हुई बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तूफान के कारण ठप हुई बिजली दूसरे दिन भी नहीं हुई बहाल
विज्ञापन
सांबा। बीते बुधवार शाम को आए तूफान के कारण सांबा के कई इलाकों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बिजली ठप रही। इससे ट्यूबवेल भी बंद रहे और लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल पाया।
बिजली की तारें और खंभों को भारी नुकसान पहुंचने के कारण बुधवार को पूरे सांबा में बिजली पूरी तरह से ठप हो गई थी। हालांकि वीरवार को सांबा कस्बे और उसके आसपास के कुछ इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन सांबा के वार्ड नंबर 10, आरजी सांबा, चक मंगा, केहली मंडी, सिडको औद्योगिक क्षेत्र, कटली, बढेरी, सुपवाल के इलाके में बिजली दो रात पूरी तरह से बंद रही। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पंचायत कारड, गौरण, समोठा पंचायत में गत दो दिनों से बिजली गुल रही। वहीं सुंब कस्बे में शुक्रवार को दो बजे बिजली बहाल हुई। तहसील राजपुरा की पंचायत चक दुल्मा के गांव सदवाल, चक दुल्मा, चक सददा व मुठी झारू में शुक्रवार को भी बिजली आपूर्ति को सुचारु नहीं किया जा सका था। स्थानीय निवासी कुलदीप कुमार, रोहित कुमार, मदन लाल, रवि कुमार, राहुल कुमार और बलविंदर कुमार ने बताया कि उनके इलाके में बुधवार शाम से बंद हुई बिजली दो दिन तक बहाल नहीं हो सकी। लगभग 40 घंटे तक लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इन्वर्टर और मोबाइल भी बंद हो गए हैं। इससे लोगों से उनका संपर्क कट गया। लोगों ने कहा कि बिजली बंद होने के कारण ट्यूबवेल भी बंद रहे और लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पाया। गर्मी के मौसम में छोटे बच्चों और बुजुर्गों को दो रातें जागकर बितानी पड़ीं। लोगों ने कहा कि शुक्रवार को कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन फिर बंद हो गई। हालांकि शुक्रवार शाम तक कई प्रभावित इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई, जबकि कई जगहों पर काम जारी था।
बिजली विभाग के एईई गुरबचन सिंह ने बताया कि तूफान के कारण बिजली की तारों और खंभों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर तकनीकी खराबी का पता न लग पाने के कारण बिजली को बहाल करने में समय लगा। आज लगभग सभी इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है। बाकी जगहों में कर्मचारी बिजली बहाल करने में लगे हुए हैं।