{"_id":"632e1761aa7e8600650547d6","slug":"rain-likely-in-parts-of-jammu-kashmir-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और कल बारिश के आसार, रात में होने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज और कल बारिश के आसार, रात में होने लगी ठंड
Sat, 24 Sep 2022 02:02 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 24 Sep 2022 02:02 AM IST
सार
मौसम साफ रहने से कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 और 25 सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
श्रीनगर स्थित डल झील का नजारा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत की तरह जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। जम्मू के कुछ हिस्सों में शुक्रवार दोपहर बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया। संभाग के अन्य कई हिस्सों में भी बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 और 25 सितंबर को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
इसका प्रभाव कश्मीर संभाग पर भी दिखेगा। फिलहाल मौसम साफ रहने से कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई, लेकिन दोपहर बाद अचानक काली घटाएं छा गईं। शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
शाम को ठंडी हवाएं भी चलीं। यहां दिन का तापमान 32.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 26.1, कटड़ा में 30.6 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने से राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री चढ़कर 29.8, पहलगाम में 26.8 और गुलमर्ग में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।