फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain

डेढ़ घंटे की बारिश से कई इलाके हुए जलमग्न

विज्ञापन
rain
जम्मू। मंदिरों के शहर जम्मू में मानसून के दो रंग देखने को मिले। तवी पुल के पार गांधीनगर क्षेत्र में दोपहर को हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए। हालत यह थी कि कई मोहल्लों में भारी जलभराव से आवाजाही रुक गई। करीब डेढ़ घंटा बरसे पानी से कई जगह घंटों तक जलभराव रहा। इससे जाम की स्थिति भी रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को भी जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर, संजय नगर, नानक नगर, बेली चराना, गंग्याल, वेयर हाउस, सतवारी, विक्रम चौक, डोगरा चौक, डिग्यिाना, जीवन नगर आदि क्षेत्रों में दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटा हुई बारिश से चारों ओर जलभराव हो गया। तेज बारिश के कारण जो जहां था वहीं फंसकर रह गया। इस दौरान कई स्कूलों में छुट्टी के कारण विद्यार्थी भी परेशान रहे।
विज्ञापन

उक्त इलाकों में जलभराव की स्थिति ऐसी थी कि दोपहिया वाहनों को निकालना भी मुश्किल हो रहा था। मूसलाधार बारिश के कारण कुछ देर के लिए जनजीवन थमा रहा। हालांकि पुराने शहर में हल्की बारिश से हालात अधिक बिगड़े नहीं। पिछले कई दिन से जिले में निरंतर बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। संभाग के दस जिलों में दिन का पारा सामान्य से 4 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed