{"_id":"62797d55d01dfe598b2719be","slug":"rain-jammu-city-news-jmu259475179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को आंधी के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को आंधी के साथ हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग के कई जिलों में सोमवार को शाम को तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से गर्मी से राहत मिली है। वहीं, दोपहिया वाहन चालकों सहित लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जम्मू शहर के साथ ही अखनूर, आरएस पुरा और राजोरी जिले में भी बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई है। इससे जहां तापमान में गिरावट आई है वहीं, मौसम सुहावना हो गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू जिले में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इसी प्रकार श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर संभाग में अगले 24 घंटों में कई इलाकों में बारिश हो सकती हैं। हालांकि जम्मू संभाग के कुछ एक इलाकों में ही बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
अखनूर में करीब एक घंटे तक हुई बारिश
सोमवार शाम को अखनूर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अखनूर कस्बे के साथ ही मैरा मेदरिया, चौकी चौरा, चननी, टरगाह और कठाड आदि क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। उधर, विजयपुर में भी शाम को हुई बारिश के बाद लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। इससे किसान वर्ग भी काफी खुश नजर आया है।