{"_id":"56fecb6f4f1c1bc247f00107","slug":"rain-in-the-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बारिश, जम्मू में तपिश
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शुक्रवार शाम से मौसम में बदलाव आ गया। घाटी के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। जम्मू सहित अन्य इलाकों में बादल छा गए थे। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार शनिवार और रविवार को जम्मू और कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में बारिश के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।
जम्मू से श्रीनगर तक 300 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खराब मौसम की मार पड़ सकती है। शुक्रवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। शनिवार की मौसम के मुताबिक ही ट्रैफिक छोड़ा जाएगा। इस बीच न्यूनतम माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा, जबकि जम्मू में दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री चढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार चार अप्रैल तक खराब मौसम का असर रहेगा। इससे घाटी के अधिकतर इलाके ज्यादा प्रभावित होंगे। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार दिन को बादल छाए रहने के साथ शाम को झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
यहां दिन का पारा 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में दिन का पारा सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.9, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में दो डिग्री अधिक 9.4, लेह में 17.3, कारगिल में 14.9 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में सामान्य से पांच डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।