फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain in the plains and snowfall in the mountains are likely from today.

Jammu News: आज से मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना

Sun, 05 Oct 2025 02:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 05 Oct 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Rain in the plains and snowfall in the mountains are likely from today.
जम्मू। प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम बदलने वाला है। कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम का यह असर पांच से सात अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान छह अक्तूबर को सबसे ज्यादा बारिश होगी। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिलास्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों ने विभागों को सतर्क रहने की सलाह दी है। एहतियात के तौर पर माता वैष्णो देवी यात्रा को भी रोका गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने संवेदनशील इलाकों में पहाड़ी से पत्थर गिरने या भूस्खलन होने की आशंका जताई है। इसके अलावा कश्मीर डिवीजन, चिनाब घाटी और पीरपंजाल में बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। मैदानी इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना रहेगी। मौसम विभाग ने किसानों को पांच से सात अक्तूबर तक सभी कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी है। मौसम में बदलाव का असर प्रदेश में तापमान पर पड़ा है। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक का अंतर आया है। प्रदेश में गुलमर्ग में सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने इन इलाकों में आगामी दिनों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


कहां-कितना अधिकतम
पारा (डिग्री सेल्सियस में)
जम्मू 32.3
कटड़ा 29.2
बनिहाल 27.0
बटाेत 26.1
बनिहाल 27
भद्रवाह 24.5
श्रीनगर 23.3
काजीगुंड 24.6
पहलगाम 21.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed