फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain in the mountains of Jammu and Kashmir, weather changed mood, know what is the current situation

J&K Weather: बर्फ की सफेद चादर में ढके कश्मीर के कई इलाके, बारिश से तापमान में गिरावट; आज भी बरसेंगे बदरा

Fri, 30 Aug 2024 11:11 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 30 Aug 2024 11:11 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में मानसून के सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में गिरावट आई। कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा धुंध और खराब मौसम के कारण प्रभावित रही।

विज्ञापन
rain in the mountains of Jammu and Kashmir, weather changed mood, know what is the current situation
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में मानसून की सक्रियता से वीरवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश और बर्फबारी देखने को मिली। कश्मीर के मार्गन टाप और सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों में बर्फ की सफेद चादर ने परिदृश्य को रंगीन बना दिया। बारिश के कारण जम्मू से लेकर कश्मीर तक तापमान में गिरावट आई है।

विज्ञापन


कटड़ा से सांझीछत तक की चाॅपर सेवा धुंध और खराब मौसम के कारण बाधित रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार  शुक्रवार को जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में और बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य क्षेत्रों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। इस मौसम परिवर्तन के कारण अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य से 7 से 12 डिग्री तक गिर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीनगर में 11.1 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 21.5, पहलगाम में 14.4 मिलीमीटर बारिश के साथ 17.7 और गुलमर्ग में 50.0 मिलीमीटर बारिश के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में 29.8 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 11.6 डिग्री गिरकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिला कठुआ, उधमपुर, रियासी, राजोरी आदि जिलों में बारिश हुई है। जम्मू में दिनभर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा। यहां 18.8 मिलीमीटर बारिश के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 23.8, बटोत में 23.6, कटड़ा में 14.6 मिमी. बारिश के साथ 25.5 और भद्रवाह में 23.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। लेह में अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री रहा।


राज्य में मौसम की इस स्थिति से न केवल तापमान में गिरावट आई है। बल्कि यात्रा और स्थानीय गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। बारिश और बर्फबारी के चलते कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed