{"_id":"56f4d6f64f1c1b765af14d24","slug":"rain-in-several-areas-including-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर समेत कई इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 25 Mar 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
बरसात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली। घाटी में मूसलाधार बारिश के साथ पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। राजोरी में बीती रात से रुक-रुक हो रही बारिश का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जिले की बुद्धल, थन्नामंडी, कोटरंका, दरहाल और कालाकोट तहसीलों के पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 5 से शाम तीन बजे तक ही जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। खराब मौसम से हाईवे पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। इस बीच, न्यूनतम माइनस 3.7 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में बारिश के साथ बर्फबारी होगी। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित घाटी के अन्य कई हिस्सों में तेज बारिश से पारा गिर गया है।
विज्ञापन
जोजीला, गुलमर्ग, सोनामर्ग, साधना टाप, पहलगाम और शोपियां के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर में 24 घंटों में 13.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 19.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा पांच डिग्री कम 7.4, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 29.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 3.6, लेह में 15.9 और कारगिल में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू में दिन का पारा दो डिग्री कम 24.9 और कटड़ा में चार डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा।