{"_id":"571b77294f1c1bfa248b49f5","slug":"rain-in-many-places-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में कई जगह बारिश से मौसम सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में कई जगह बारिश से मौसम सुहावना
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 23 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी समेत रियासत के कई इलाकों में शनिवार को बारिश से मौसम सुहावना रहा। पिछले कई दिनों से दो तीन दिन के अंतराल पर हो रही बारिश से राज्य के अधिकतर इलाकों में सामान्य से कम तापमान होने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे यहां इस मौसम में सामान्य से करीब पांच डिग्री कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार कम डिग्री रिकार्ड होकर 5.4 रहा और रात को ठंडक रही। पहलगाम, गुलमर्ग और कुपवाड़ा में भी तापमान सामान्य से कम ही रिकार्ड हुआ।
जम्मू संभाग में भी तापमान सामान्य से कम ही रिकार्ड हो रहा है। जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री कम 33.7 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18.5 रिकार्ड हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 29.7 और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।
विज्ञापन
भद्रवाह में तो अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दस डिग्री कम 14.3 रहा। यहां रात को अच्छी खासी ठंड रही और न्यूनतम तापमान 4.2 रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 24 अप्रैल को भी रियासत में हल्के बादल छाएं रह सकते है। कश्मीर घाटी के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। हालांकि सोमवार 25 अप्रैल के बाद रियासत में मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।