फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain in many parts of Kashmir Valley

कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बारिश

Sun, 03 Apr 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
Rain in many parts of Kashmir Valley
कश्मीर में बारिश - फोटो : फाइल
कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में बारिश से पारा गिर गया है। इसके विपरीत जम्मू संभाग के क्षेत्रों में बादलों के छाए रहने के बावजूद तपिश से कोई खास राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू का दिन का तापमान 30-34 डिग्री के बीच चल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होगी। 
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर हाईवे के पूरी तरह से बहाल नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। एकतरफा हाईवे खुलने से उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बटोत, रामबन और बनिहाल के बीच मौसम थोड़ा सा खराब होने पर जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटों में चार मिलीमीटर बारिश के साथ श्रीनगर में दिन का पारा 17.6, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 15.6 मिलीमीटर बारिश के साथ सामान्य से दो डिग्री गिरकर 11.6, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 17 मिलीमीटर बारिश के साथ 6.6, लेह में 18.4, जम्मू में 30.3 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिनभर रुक रुक कर हलकी बारिश होती रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed