{"_id":"33b8ef91d6a04a1280e3a77b9e1555ad","slug":"rain-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग-सोनमर्ग और पहलगाम में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग-सोनमर्ग और पहलगाम में बारिश
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और घाटी के ऊंचे स्थानों पर हलकी बारिश होने से कश्मीर घाटी का मौसम सुहाना हो गया है। घाटी में बारिश के पहले हलकी हलकी ठंडी हवाएं भी चलना शुरू हो गईं थी जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में शनिवार को सुबह होते ही भले ही धूप खिली, लेकिन उसमें तपिश कम थी जिससे स्थानीय लोगों को एक बार फिर से गर्मी से राहत मिली। दूसरे दिन शनिवार को भी पारा 30 डिग्री से नीचे रहा जिससे गर्मी कम महसूस हुई। स्थानीय नागरिक सिकं दर खान के अनुसार पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही थी लेकिन पिछले 2 दिनों से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है।
विज्ञापन
तापमान में कमी हुई है जिससे गर्मी भी ज्यादा नहीं महसूस हो रही। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। जबकि न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं कश्मीर संभाग में सबसे कम तापमान विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन गुलमर्ग का रहा जहां का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी में अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। विभाग के एक अधिकारी के अनुसार घाटी के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटे मौसम सुहाना बना रहेगा जबकि कई इलाकों में हलकी बूंदाबांदी की संभावना भी है।