{"_id":"5c9fbd15bdec221431497304","slug":"rain-in-kashmir-and-maximum-temperature-settling-at-31-degrees-celsius-in-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बारिश, जम्मू में तपिश, पारा लगातार चल रहा है 31 डिग्री के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बारिश, जम्मू में तपिश, पारा लगातार चल रहा है 31 डिग्री के पार
Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को मौसम के कई रंग देखने को मिले। घाटी के कई मैदानी और पर्वतीय इलाकों में बारिश से पारे में फिर गिरावट आई है, लेकिन दूसरी ओर से जम्मू संभाग के अधिकांश क्षेत्र में तपिश बरकरार रही।
जम्मू का पारा लगातार तीस डिग्री से ऊपर चल रहा है। इस बीच न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री के साथ कारगिल सबसे ठंडा जिला रहा। आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से तापमान में और उछाल आएगा।
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार की सुबह 4 से 9 बजे तक मूसलाधार बारिश के बाद दोपहर को रुक-रुक कर आसमान से पानी बरसता रहा। घाटी के अप्पर भट्ट, साधना टाप, राजदान पास, जोजीला आदि पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
मौसम में आए बदलाव से घाटी के अधिकांश इलाकों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछले कई दिनों की तरह शनिवार को भी सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने रंग दिखाया। दोपहर को पसीने छूट रहे थे।
यहां गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 18.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 3.2 डिग्री चढ़कर 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 0.9
गुलमर्ग 1.5
पहलगाम 4.0