{"_id":"56ffd8964f1c1bd772f00182","slug":"rain-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में बारिश से पारा गिरा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में बारिश से पारा गिरा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 02 Apr 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
आसमानी बिजली
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में शनिवार को बदले मौसम के बीच जिला राजोरी की कोटरंका तहसील के पीड़ी गांव में बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर सहित कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में दिनभर रुक-रुक बारिश होती रही। राजोरी जिले की बुद्धल, दरहाल, कोटरंका, थन्नामंडी आदि इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।
पीरपंजाल के पहाड़ों पर तेज बारिश हुई। जिला पुंछ के भी कई हिस्सों में बारिश हुई है। शनिवार को हाईवे पर जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में जम्मू और कश्मीर के अधिकतर मैदानी हिस्सों में बारिश के साथ पहाड़ों पर बर्फबारी होगी।
पिछले चौबीस घंटों में 9.2 मिलीमीटर बारिश के साथ श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से पांच डिग्री गिरकर 13.5, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 23.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 14.2, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 14.2 मिलीमीटर बारिश के साथ 9.3, लेह में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उधर, शीतकालीन राजधानी जम्मू तपिश झेलता रहा। यहां दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 33.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीती रात का पारा भी सामान्य से चार डिग्री चढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा चार डिग्री चढ़कर 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।