फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain in jammu kashmir

Jammu News: लंबा सूखा खत्म, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से गिरा पारा

विज्ञापन
rain in jammu kashmir
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जिला राजोरी और पुंछ में शुरू हुई बारिश ने शाम को जम्मू में तेज तूफान के साथ दस्तक देकर लंबे समय से साफ मौसम के कारण तपिश झेल रहे लोगों को राहत दी। अखनूर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उधमपुर के साथ चिनैनी क्षेत्र में भी आसमान से पानी बरसा। कठुआ में शाम को बारिश शुरू हो गई थी। पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित कश्मीर के अन्य इलाकों में भी बारिश से पारा गिरा है। हालांकि कई जिले बारिश से सूखे रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 16 से 19 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
बुधवार की दोपहर बाद जिला पुंछ के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश हुई। इसके बाद शाम को जिला राजोरी में तूफान के साथ बारिश हुई। दोपहर को ही चिनैनी में भी सड़कें भीग गई थीं। श्रीनगर समेत कई जिलों में शाम को बादल छा गए थे। शाम को जम्मू में बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल गया और बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से लोगों को चढ़ते पारे से राहत मिली है। पिछले लंबे समय से प्रदेश में मौसम साफ चल रहा है।
विज्ञापन

---------
जम्मू में तीस डिग्री के आसपास चल रहा था पारा
जम्मू में पिछले दो दिन से दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चढ़कर 30 डिग्री के आसपास चल रहा था। यहां बुधवार को दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 29.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 7.2 डिग्री चढ़कर 23.0, बटोत में सामान्य से 5.8 डिग्री चढ़कर 22.0, कटड़ा में सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 28.4 और भद्रवाह में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री चढ़कर 23.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहल गाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.8 और गुलमर्ग में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed