{"_id":"57bdb4604f1c1be55dd4f11d","slug":"rain-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में बारिश से राहत के साथ आफत भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में बारिश से राहत के साथ आफत भी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 24 Aug 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभाग के कई इलाकों में बुधवार को हुई बारिश गर्मी से जहां लोगों के लिए राहत लाई, वहीं नदी-नालों में उफान और पस्सियां गिरने से कई मार्ग बंद होने और फसलों को नुकसान से लोगों को परेशानियां भी झेलनी पड़ी हैं।
कठुआ जिले में पस्सियां गिरने से जहां महानपुर मार्ग बंद हो गया है, वहीं सांबा जिले में राजपुरा सांबा मार्ग भी बारिश की वजह से बाधित रहा। पुंछ के मेंढर में बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जम्मू शहर में हालांकि बूंदाबांदी ही हुई। उधमपुर में बारिश होने से तवी नदी का जल स्तर बढ़ा रहा। तवी में करीब साढ़े छह फीट तक जल स्तर दोपहर एक से सायं पांच बजे तक बना रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार तीस अगस्त तक रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वीरवार को गरज चमक के साथ कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
बारिश से जम्मू संभाग में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम तापमान 25.4 रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 29.3 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।