फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fall

जम्मू में देखते ही देखते दिन बन गई रात

विज्ञापन
rain fall
जम्मू मे सुबह बािरश हुई डोगरा चौक
जम्मू। शहर में शनिवार की सुबह सब कुछ सामान्य था। व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की तैयारी की जा रही थी। कार्यालयों में हाजिरी देने के लिए लोग पहुंच रहे थे, लेकिन सुबह दस बजे अचानक काली घटा ने पूरे शहर को घेर लिया। देखते ही देखते चारों ओर अंधेरा छा गया। सड़कों पर वाहनों की लाइट जल गईं। इस बीच करीब एक घंटा हुई झमाझम बारिश से निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। आसमान से बरसे पानी से लोगों को तपिश से राहत मिली, लेकिन उमस ने परेशान किया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह दस बजे अचानक तेज हवाओं के साथ काले बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब एक घंटा तेज बारिश हुई। तपिश और उमस से परेशान कई लोगों ने बारिश का आनंद लिया। सड़क पर बारिश के बीच ही दोपहिया वाहन दौड़ते रहे। शहर के ज्यूल चौक, कृष्णा नगर, लोअर गुम्मट, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, तालाब तिल्लो सहित अन्य कई इलाकों में जलभराव हो गया। जम्मू में 10.3 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 77 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई। पंखों और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे थे। दोपहर को मौसम भी साफ हो गया था।
विज्ञापन

श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 85 रहने से उमस ने परेशान किया। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed