{"_id":"5f3ad5348ebc3e3cd4740cc2","slug":"rain-fal-samba-news-jmu216704074","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांबा में बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न
विज्ञापन
सांबा के सीमाबर्ती गांव सारथी की ओर जाने बाला मार्ग बाढ के पानी से टूटा
- फोटो : SAMBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। क्षेत्र में रविवार हुई मूसलाधार बारिश से कई क्षेत्र जलमग्न हो गए। सीमावर्ती गांव सारथी की ओर जाने वाला मार्ग बाढ़ के पानी से टूट गया। इससे लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। किसानों की कई एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। उधर बसंतर दरिया पर बनाए गए सुरक्षा बांध के भी टूटने की आशंका वनी हुई है।
सीमावर्ती गांव सारथी के सेवानिवृत्त कैप्टन ध्रुव सिंह, राजेश कुमार, गारू, सतपाल आदि ने बताया कि बारिश से जहां राजपुरा सारथी मार्ग टूट गया। दिन भर आवाजाही भी प्रभावित रही। वहीं बाढ़ के पानी से धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उनके अनुसार कि पहले भी कई बार प्रशासन को बताया गया है कि राजपुरा सारथी मार्ग पर पुली बनाई जाए, लेकिन अभी तक विभाग की ओर से पुली ही नहीं बनाई गई है, जिससे लोगों को आने जाने की परेशानी बनी रही।
सीमावर्ती गांव बरोटा के पूर्व सरपंच रामपाल ने बताया कि बसंतर दरिया पर बनाए गए सुरक्षा बांध का कुछ हिस्सा टूटने के कगार पर है। यदि बांध टूटता है तो बीएसएफ की दो चौकियां भी डूब जाऐगी। यही नहीं किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि एक बार फिर से बरबाद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले भी बसंतर दरिया में आई बाढ़ कारण सुरक्षा बांध का कुछ हिस्सा टूट चुका था। किसानों की सैकड़ों एकड़ भूमि पर रेत बजरी से भूमि ही बरबाद हो गई थी। जिला प्रशासन व सरकार की ओर से भी किसानों की कोई सुध नहीं ली गई। एक बार फिर से सुरक्षा बांध के टूट जाने पर भारी नुकसान होने की आशंका बनी हुई है। पूर्व सरपंच अनुसार उन्होंने जिला प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया है।