फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

बारिश और तेज हवाओं से बिजली गुल

विज्ञापन
rain fal
अखनूर में हो रही बारिश के बीच जाते लोग।
सांबा। रविवार दोपहर बाद बारिश और तेज हवा चलने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बताया गया है कि बिजली की 66 केवी लाइन को नुकसान पहुंचा है। सीमावर्ती इलाके के लोग भी अंधेरे में रहे। सांबा, घगवाल, राजपुरा, बैंगलाड आदि में बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन

--------------
बारिश ने भिगोई किसानों की मेहनत
ज्यौड़ियां। खौड़ और ज्यौड़ियां क्षेत्र में रविवार की शाम तेज हवा तथा बारिश शुरू हो गई। इससे क्षेत्र के किसानों की धान की फसल बारिश में भीग गई। किसान जोगिंदर सिंह, सूरम सिंह, नानक सिंह आदि ने बताया कि क्षेत्र में मजदूरों की कमी के कारण इस बार धान की फसल की कटाई का काम प्रभावित हो गया है। किसानों ने बताया कि छोटी धान की फसल तो समेट ली, लेकिन बासमती अभी कुछ खड़ी है। कुछ काट दी है। खेतों में ही है। किसानों ने बताया कि उनकी मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया है। संवाद
विज्ञापन

-------------
बारिश से किसान चिंतित
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में रविवार को हुई बारिश ने किसान वर्ग की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि बहुत सारे किसानों की धान अभी खेतों में पड़ी है। जिसे वह समेटने में लगे हैं। स्थानीय किसान मदन लाल ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के क्षेत्र में कम संख्या में पहुंचने से वह खुद ही कटाई में जुटे थे। इस कारण वह अभी तक फसल समेट नहीं पाए थे। बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। दूसरी तरफ बहुत सारे किसानों की धान मंडियों में पड़ी हुई है, जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। वह किसी तरह बारिश से अपनी धान को भीगने से बचाने में जुटे थे। वहीं पहली बारिश से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
बारिश से ठंड बढ़ी, लोगों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सर्दी सीजन की रविवार को हुई पहली बारिश से ठंड शुरू हो गई। हालांकि इस दौरान लोगों को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर वैवाहिक समारोह आयोजित करने वालों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ी। रविवार दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई जो देर रात्रि तक जारी रही। स्थानीय निवासी मंगा राम ने बताया कि इस सीजन की पहली बारिश से ठंड का शुरू हो गई। तापमान गिरावट आई है। दुकानदार रमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ों में बर्फबारी हुई है। मौसम के बदलाव से लोगों को लाभ होगा।
बारिश से ठंड में हुुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रविवार सुबह से हो रही बारिश से ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। गर्म कपड़ों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। गत कई दिनों से बारिश के नहीं होने से खुश्क ठंड से खांसी आदि की बीमारियों में भी बढ़ोतरी हो रही थी। सुबह हुई बारिश से जहां ठंड में बढ़ोतरी हुई है। वहीं गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ी है। किसानों को गेहूं की फसल के लिए भी बारिश अच्छी साबित होगी।
लोगों ने निकाले गर्म कपड़े
विजयपुर। क्षेत्र में बारिश पड़ने से सर्दी में बढ़ोतरी हो गई। क्षेत्र में काफी समय से बारिश न होने के कारण लोगों को खांसी, जुकाम आदि संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को हुई बारिश से लोगों ने सर्दी का एहसास किया और गर्म कपड़े पहना शुरू किए। बारिश से किसान वर्ग भी खुश नजर आ रहा है। क्योंकि इस समय खेतों में पानी की जरूरत है। किसानों को गेहूं की बिजाई करने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन इस बारिश से राहत की सांस ली है, किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की बिजाई का सीजन चल रहा है, लेकिन बारिश न होने के कारण हम बिजाई नहीं कर पा रहे थे,लेकिन रविवार को जो बारिश हुई है इससे हम लोगों को काफी लाभ मिला है। वहीं जिन लोगों के घर शादी समारोह चल रहा था उन लोगों को इस बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ा।क्योंकि लॉकडाउन के कारण पैलेसओं आदि में बुकिंग ना होने के कारण लोगों ने खुले में साहिबान,टैंट लगाए हुए थे लेकिन बारिश मे काफी परेशानी का सामना करना पडा।
सर्दी की पहली बारिश से तापमान में गिरावट
रामगढ़ । क्षेत्र में रविवार को हुई सर्दी की पहली बारिश से तापमान में गिरावट हुई है। ग्रामीणें ने गरम कपडे़ पहनने शुरू कर दिए हैं। बारिश कि बजहा से रामगढ़, नंदपुर, सवांख, मालशाह के बाजारों में रौनक गायब रही। वहीं दुकानदार राजू महाजन, सुनील कुमार, बलवंत चौधरी बबी, पवन कुमार ने कहा कि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसके चलते बाजारों में काफी रौनक दिखाई देती है, लेकिन रविवार दोपहर बाद हुई बारिश से बाजार में रौनक गायब रही। बारिश से जिन घरों में शादी चल रही है उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा। संवाद
दिनभर हुई बारिश से सर्दी में हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उपजिले में रविवार को दिनभर हुई बारिश के चलते सर्दी में बढ़ोतरी हुई। काफी दिनों से लोग बारिश की उम्मीद लगा रहे थे। लेकिन बादल छाने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही थी। रविवार को हुई बारिश के चलते जहां लोगों को खुश्क मौसम से राहत मिली। वहीं किसानों को खेत में खड़ी धान की फसल की कटाई नहीं हो पाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसान अजीत राज ने कहा कि अगर एक सप्ताह तक बारिश नहीं होती तो किसान धान की कटाई कर फसल समेट लेते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जो भगवान को मंजूर है वही होगा। ओमप्रकाश का कहना है कि इन दिनों खुश्की के चलते कई लोगों को खांसी आदि होने पर इस बारिश से काफी राहत मिलेगी। दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के चलते भी सर्दी में भी कुछ हद तक बढ़ोतरी हुई है।

कंडी क्षेत्रों के लिए लाभदायक बारिश, मैदानी इलाकों में किसानों की बढ़ी चिंता
रामगढ़। क्षेत्र में दो दिन से खराब मौसम के बाद रविवार दोपहर बाद बादल गरजने के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई, कि अभी धान की फसल खेतों में खड़ी हैं। कटाई का काम चल रहा है। वहीं बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह, सरपंच आशा कुमारी, राम पाल, कुलदीप कुमार, भगवान चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, रशपाल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस समय बारिश की जरूरत नहीं थी। क्षेत्र के किसान गेहूं की रोपाई कर रहे थे। पंच बिल्लू चौधरी ने कहा कि कुछ किसानों ने तीन दिन पहले गेहूं की रोपाई की है। बारिश से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। दर्शन सिंह ने कहा कि ये बारिश नुकसानदायक है। क्षेत्र के किसान गुजारे के लिए साल भर मेहनत करते हैं। अंतिम समय जब फसल तैयार होती है तो कुदरत की मार झेलने को मजबूर हो जाता है। इस बारिश से कंडी क्षेत्र को लाभ है। कुछ वर्ष से बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed