फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rain fal

बारिश का पानी लोगाें के घरों में घुसा

विज्ञापन
rain fal
ज्यौड़ियां में बारिश के बाद हुए जलभराव को साफ करती महिलाएं और बच्चे।
ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां क्षेत्र में रविवार रात हुई बारिश से ग्रामीणों क्षेत्रों में पानी लोगों के घरों में घुस गया है। कई गांवों में बिजली के पोल भी जमीन से उखड़ कर गिर गए हैं।
विज्ञापन

सनद रहे कि क्षेत्र में रविवार की रात जबरदस्त बारिश हुई, जिससें बारिश का पानी नालियों से ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में घुस गया। इससे लोगों द्वारा घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। पंचायत मट्टू में दो स्थानों पर बिजली का तार टूट गई, जिससे बिजली बंद हो गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और लोगों को जल्द पोल तथा तार ठीक कर बिजली बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पंचायत खड़ाह की वार्ड-आठ के निवासी रछपाल चंद पुत्र स्वर्गीय मुंशीराम ने बताया कि उनके मोहल्ले के कई लोगों के घरों के अंदर गत रात हुई बारिश का पानी घुसने से लोगों का काफी नुकसान हो गया है। रछपाल चंद ने बताया कि कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हुआ था। इस पर मोहल्ले के लोगों की तरफ से तहसीलदार खड़ाहबली को सूचित किया गया था। तहसीलदार रमेश चंद्र मौके पर भी आए थे, लेकिन पानी की रोकथाम के लिए कोई भी अभी तक उचित कदम नहीं उठाया गया है। रछपाल चंद ने बताया कि उनके मोहल्ले के पास से सड़क के किनारे पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से बारिश के पानी के निकास के लिए नाला बनाया गया है। नाला कई स्थानों पर से टूट गया है और कई स्थानों पर पाईपें लगाई गई है जोकि बंद हो गई है, और जिससे पानी का निकास बंद हो गया है। अब जब भी बारिश होती है तो पानी घरों के भीतर आ जाता है, जिससे हमें काफी परेशानी आ रही है। हमारी प्रशासन से मांग है कि नाले की मरम्मत कराई जाए ताकि पानी को निकास मिल सके और हमें निजात।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
हमने मौके पर जाकर देखा है और तत्काल कार्रवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस बारे में बताया भी है। पीडब्ल्यूडी ने जल्द ही नाले की मरम्मत कर देने का आश्वासन दिया है।
-रमेश चंद्र, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed