{"_id":"68e8ebf6072dae1ed75d598da2edbc3d","slug":"rain-expected-before-mahashivratri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि से पहले फिर बिगड़ेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि से पहले फिर बिगड़ेगा मौसम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Feb 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर अच्छी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विभाग ने सोलह से लेकर अठारह फरवरी तक मौसम खराब रहने की संभावना व्यक्त की है। हालांकि श्रीनगर में चिल्ले खुर्द जारी है। कारगिल और लेह में अभी सबसे अधिक सर्दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों में सोलह से लेकर अठारह फरवरी तक अच्छी बर्फबारी एवं मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। घाटी के अधिकांश इलाकों में रात का तापमान माइनस में रिकार्ड हो रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस, कारगिल में सर्वाधिक माइनस 17.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जबकि लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। जम्मू का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ जो सामान्य (दस डिग्री) से एक डिग्री कम रहा।
विज्ञापन
कारगिल का अधिकतम तापमान 1.0 व लेह का अधिकतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जम्मू के दिन में तापमान 22 डिग्री रहा जो सामान्य (21 डिग्री) से एक डिग्री बढ़ा है।
श्रीनगर के दिन का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि 16 से 18 फरवरी तक राज्य के मौसम में बदलाव होगा।