फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain brought relief in Srinagar, yet temperature is higher than normal

Jammu News: श्रीनगर में बारिश ने दी राहत, फिर भी तापमान सामान्य से ज्यादा

विज्ञापन
Rain brought relief in Srinagar, yet temperature is higher than normal
गर्मी से परेशान युवतियां।
श्रीनगर। प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। श्रीनगर में रविवार रात को 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हुई बारिश ने गर्मी से कुछ राहत तो दी लेकिन तापमान फिर भी सामान्य से अधिक बना रहा।
विज्ञापन

घाटी में सबसे कम दिन का तापमान गुलमर्ग में 19 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री ज्यादा है। जम्मू समेत कई हिस्सों में आंधी और पानी का असर दिखा, लेकिन दोपहर को उतना ही शरीर से पसीना छूटा। जम्मू में पांचवें दिन भी दिन का पारा 40 डिग्री के पास रहा। दिन में गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में मौसम लगभग साफ रहेगा। लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

श्रीनगर में पारे का उतार-चढ़ाव
सोमवार को श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। रविवार को मौसम का सबसे गर्म दिन 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह पिछले 15 वर्षों में मई का सबसे गर्म दिन था। मौसम विभाग के अनुसार अब फिर से गर्मी बढ़ेगी। 20 से 23 मई के बीच मौसम गर्म और शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 24 से 27 मई के बीच सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे, तथा कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी गर्मी दिखा रही तेवर
जम्मू में सुबह से ही गर्मी अब अपना रंग दिखा रही है। सुबह 11 बजे तक तपिश चरम पर हो रही है। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। तापमान में वृद्धि का बाजार पर प्रभाव साफ दिख रहा है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए शाम को सूर्य ढलने के बाद ही बाहर निकल रहे हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से 1.5 डिग्री चढ़कर 39.6 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.6, बटोत में 30.1, कटड़ा में 36.2 और भद्रवाह में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed