फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snowfall in Kashmir valley for the second day, Gurez-Bandipora highway closed; Mughal Road restored

Weather : कश्मीर घाटी में दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी, गुरेज-बांदीपोरा राजमार्ग बंद; मुगल रोड 19 घंटे बाद बहाल

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
सार

हिमपात से गुरेज-बांदीपोरा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। सीमा सड़क संगठन की ओर से सुबह मशीनरी और कर्मियों की मदद से बर्फ हटाने के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

विज्ञापन
Rain and snowfall in Kashmir valley for the second day, Gurez-Bandipora highway closed; Mughal Road restored
गुलमर्ग में बर्फबारी (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी में मंगलवार को दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी जारी रही। हिमपात से गुरेज-बांदीपोरा राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद है। सीमा सड़क संगठन की ओर से सुबह मशीनरी और कर्मियों की मदद से बर्फ हटाने के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। जिला शोपियां (कश्मीर) को राजोरी और पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड पर 19 घंटे बाद मंगलवार दोपहर दो बजे वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई। गुलमर्ग और लेह में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 14 और 15 नवंबर को कश्मीर और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 16 नवंबर को भी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। 17-23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और सोनमर्ग के ऊपरी इलाकों से बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले के कुछ हिस्सों में सफेद चादर बिछी है। जोजिला पास में चार से पांच इंच बर्फ गिरी है। साधना टाॅप में पांच, राजदान पास में तीन, सिंथन टाॅप में दो, पीर की गली में तीन, गुलमर्ग फेस सेकेंड में चार, किलसे टाॅप में दो से तीन और बालटाल-पहलगाम में एक से दो इंच बर्फ गिरी है। कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजदान पास में फंसे 20 वाहन सुरक्षित निकाले
पुलिस और बांदीपोरा जिला प्रशासन के साथ सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम ने राजदान पास में रात भर फंसे 20 वाहनों को सुरक्षित निकाला। घटना बांदीपोरा इलाके में जादखस नाला और राजदान टॉप के पास हुई। एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा मार्ग को सोमवार देर शाम यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। राजदान पास पर लगभग 4-5 इंच बर्फबारी हुई, जिससे सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई। यहां 20 वाहन फंस गए। बीआरओ ने स्थिति पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रात भर बर्फ हटाने के लिए उपकरण तैनात किए। मंगलवार सुबह पांच बजे तक सड़क को बहाल किया गया और वाहनों के साथ सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।


जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा
जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 29.1 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 15.3, बटोत में 18.1, कटड़ा में 25.7 और भद्रवाह में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से पारे में गिरावट आई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 14.5 और न्यूनतम तापमान 6.4, पहलगाम में अधिकतम 12.0 व न्यूनतम 0.8 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 5.8 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed