{"_id":"61d1f45db9652604d11c0aa0","slug":"rain-and-snowfall-in-kashmir-today-and-from-tomorrow-in-jammu-weather-will-remain-bad-in-the-state-till-january-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Updates: कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी, प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम रहेगा खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Updates: कश्मीर में आज और जम्मू में कल से बारिश-बर्फबारी, प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम रहेगा खराब
Mon, 03 Jan 2022 02:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:16 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
जम्मू का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर में सोमवार तीन जनवरी और जम्मू में चार जनवरी मंगलवार से मौसम करवट बदलेगा। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में बारिश व पर्वतीय इलाको में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने बारिश और बर्फबारी का सिलसिला छह जनवरी तक चलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
हालांकि पांच जनवरी को सबसे ज्यादा बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं रविवार को जम्मू में मौसम साफ ही रहा। वहीं कश्मीर में भी अधिकतर हिस्सो में मौसम साफ रहने से तापमान में हल्का सुधार देखने को मिला। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 7. 9 और न्यूनतम तापमान 0. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 2. 8 और न्यूनतम तापमान माइनस 1. 7 उिग्री सेल्सियस दर्ज किया। गुलमर्ग में सबसे ज्यादा ठंड का प्रकोप देखने को मिला है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 6. 2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं जम्मू में न्यूनतम तापमान 7. 7 डिग्री सेल्सियस और बनिहाल में न्यूनतम तापमान 0. 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
विज्ञापन