{"_id":"6079daf08ebc3e591663643f","slug":"rain-and-snowfall-in-kashmir-on-second-day-as-well-jammu-city-news-jmu233611213","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में दूसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। श्रीनगर समेत कश्मीर के अन्य जिलों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। इससे कश्मीर फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री तक गिर गया है। जम्मू संभाग में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।
गुलमर्ग, जोजिला, पवित्र अमरनाथ गुफा, साधना टॉप, राजदान पास, पीर पंजाल की पर्वतीय शृंखला पर बर्फबारी हुई। श्रीनगर में 10.7 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में 10.4, गुलमर्ग में 26.4, बनिहाल में 6.4, भद्रवाहमें 8.7, बटोत में 3.0, जम्मू में 0.9 मिलीमीटर बारिश हुई। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत बादलों के साथ हुई। सुबह बादलों के गरजने से लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन तेज बारिश का दिनभर इंतजार रहा, हालांकि बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 31.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 19.4, बटोत में 20.1, कटड़ा में 25.9 और भद्रवाह में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 और कारगिल में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।