{"_id":"617c185a2bab7916a266d59a","slug":"rain-and-snowfall-in-jammu-and-kashmir-on-november-2-shivering-cold-in-leh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दो नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, लेह में कंपकंपा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में दो नवंबर को बारिश-बर्फबारी के आसार, लेह में कंपकंपा देने वाली ठंड
Fri, 29 Oct 2021 09:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:22 PM IST
सार
प्रदेश में सर्दी बढ़ने के साथ कश्मीर संभाग के अधिकांश जिलों में रात का पारा लगातार गिरता जा रहा है। इसके अलावा लद्दाख में कई स्थानों पर तापमान माइनस से नीचे चला गया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सर्दी बढ़ने के साथ जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट हो रही है। लेह में माइनस तापमान के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कश्मीर के भी कई हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ा है। प्रदेश के सभी हिस्सों में दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम साफ रहने से खुश्क सर्दी भी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को मौसम फिलहाल साफ रहेगा।
विज्ञापन
लेह का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री पहुंचा
लेह में रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कई डिग्री कम है।
विज्ञापन
इसी तरह गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी श्रीनगर में रात्रि तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दिन में ठंडक बढ़ने से सूर्य की गर्मी का अहसास कम हुआ है।
विज्ञापन
मौसम साफ होने से बढ़ी बाजारों में रौनक
मौसम साफ रहने से बाजारों में रौनक बढ़ी है। लेकिन खुश्क सर्दी तंग करने लगी है। इससे कई त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 29.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 7.0, कटड़ा में 12.2 और भद्रवाह में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।