{"_id":"5be75acbbdec2269a2078c94","slug":"rain-and-snowfall-are-expected-in-many-parts-of-jammu-and-kashmir-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर मौसम बिगड़ने के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात, मुगल रोड भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर मौसम बिगड़ने के आसार, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात, मुगल रोड भी प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 11 Nov 2018 03:55 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाइवे
- फोटो : अमर उजाला
खराब मौसम के कारण पटरी से उतरा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक दोनों तरफ से बहाल नहीं हो पाया है। शनिवार को कश्मीर से जम्मू के लिए वाहनों को एकतरफा छोड़ा गया। राजोरी और पुंछ को घाटी से जोड़ने वाले मुगल रोड पर भी शोपियां से एकतरफा वाहनों की आवाजाही की इजाजत दी गई।
मौसम विभाग श्रीनगर ने 13-14 नवंबर को कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इसका असर जम्मू और लद्दाख क्षेत्र में भी दिखेगा। रविवार से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
डीएसपी ट्रैफिक मोहम्मद रफीक के अनुसार शोपियां के वाहनों को बफ्लियाज से छोड़ा गया। भारी बर्फबारी के कारण पिछले आठ दिन मुगल रोड बंद रहा था। लेकिन राजमार्ग के पूरी तरह से सामान्य नहीं होने के कारण यातायात को दोनों तरफ से बहाल नहीं किया जा सका है। घाटी में शीतलहर जारी है।
विज्ञापन
कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन के साथ रात का पारा सामान्य से नीचे चल रहा है। जम्मू में हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। आगामी दिनों में मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ मुगल रोड पर दोबारा मार पड़ सकती है।

Trending Videos
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 6.8
गुलमर्ग माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 1.1
लेह माइनस 0.8
श्रीनगर 1.9
कारगिल माइनस 6.8
गुलमर्ग माइनस 3.0
पहलगाम माइनस 1.1
लेह माइनस 0.8
श्रीनगर 1.9