फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rain and snow may occur in Jammu and Kashmir from today

मौसम अपडेट: जम्मू कश्मीर में आज से बिगड़ेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Sat, 05 Nov 2022 02:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 05 Nov 2022 02:34 AM IST
सार

श्रीनगर स्थित मौसम विभाग ने बताया कि अगले 72 घंटे के दौरान जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह हाईवे के साथ मुगल रोड पर भी खराब मौसम की मार पड़ सकती है। इसके अलावा कई ऊंचे पर्वतीय इलाकों में चार फुट तक हो बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन
Rain and snow may occur in Jammu and Kashmir from today
Jammu Kashmir Weather Today - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू - कश्मीर में शनिवार से अगले 72 घंटे के दौरान कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।  मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 और 7 नवंबर को कुछ इलाकों में चार फुट तक बर्फबारी हो सकती है। 

विज्ञापन

मौसम बिगड़ने पर जम्मू-श्रीनगर, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ राजोरी व शोपियां (कश्मीर) को जोड़ने वाला मुगल रोड प्रभावित हो सकता है। जम्मू और कश्मीर संभागों के प्रशासन को बर्फबारी से संभावित क्षेत्रों में होने वाली परेशानियों से निपटने के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने को कहा गया है।

विज्ञापन

उधर लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार फुट तक बर्फबारी हो सकती है। गुलमर्ग और सोनामर्ग में एक फीट तक बर्फ गिर सकती है। पहलगाम में भी अच्छी बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहे। लेह और कारगिल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान 3.6, पहलगाम में 1.3 और गुलमर्ग में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में हल्के बादलों के बीच मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 29.6और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.6, बटोत में 9.7, कटड़ा में 14.8, भद्रवाह में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शोपियां सबसे ज्यादा प्रभावित होगा

मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों की बात करें तो शोपियां के मैदानी इलाकों में 60 फीसदी बर्फबारी के आसार हैं। जबकि अन्य इलाकों में बर्फबारी के आसार 20 से 40 प्रतिशत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed