फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   RAILWAY TO CONNECT KASHMIR VALLEY WITH INDIAS LONGEST TUNNEL

बड़ा तोहफा: देश की सबसे लंबी रेल सुरंग के जरिये कश्मीर घाटी को दुनिया से जोड़ेगी रेलवे

Sat, 15 Oct 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 15 Oct 2016 02:11 PM IST
विज्ञापन
RAILWAY TO CONNECT KASHMIR VALLEY WITH INDIAS LONGEST TUNNEL
रेलवे का तोहफा - फोटो : File Photo

जम्मू-कश्मीर में रेलवे के एक बड़े कदम के रूप में देश की सबसे लंबी रेल सुरंग जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बनने जा रही है । इस सुरंग का निर्माण 2019 तक होना प्रस्तावित है। इसके लिए कटड़ा-बनिहाल रेलवे सेक्शन पर रियासी के डग्गा गांव में कवायद शुरू हो गई है। सुरंग का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी) ने मशीनरी पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सुरंग के बीच में 200 मीटर लंबा पुल भी बनेेगा, जोइस टनल की विशेषता होगी। इरकान ने एचसीसी को इसके निर्माण के लिए ढाई वर्ष का समय दिया है। ये देश की अब तक की सबसे लंबी 11 किलोमीटर लंबी रेल सुरंग भी जम्मू कश्मीर में ही बनाई गई है। काजीकुंड से बनिहाल तक बनी इस सुरंग को पीर पंजाल टनल के नाम से जाना जाता है।  
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों में रेलवे के प्रोजेक्ट्स को खास तरजीह दी जा रही है । इस क्रम में न सिर्फ जम्मू-कश्मीर में कई नए प्रोजेक्ट्स पास किये गए हैं बल्कि हाल में उपलब्ध संसाधनों के नवीनीकरण की भी कवायद शुरु हुई है । इन सब के अलावा देश की सबसे बड़ी सुरंग का तोहफा देकर कश्मीर में पर्यटन के विस्तार को नई ऊंचाई मिल सकने की उम्मीद है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरंग के निर्माण पर 1749.59 करोड़ की लागत

RAILWAY TO CONNECT KASHMIR VALLEY WITH INDIAS LONGEST TUNNEL
टनल निर्माण - फोटो : Demp Pic.

इस सुरंग के निर्माण पर 1749.59 करोड़ की लागत अनुमानित है। सुरंग को दो हिस्सों में टी-13 और टी-14 में बांटा गया है। इन दोनों हिस्सों की कुल लंबाई 12.6 किलोमीटर होगी। दोनों सुरंगें 200 मीटर के रेल ब्रिज के जरिये आपस में जुड़ेंगी।

12.8 किलोमीटर के रेल सफर में मात्र 200 मीटर के ही हिस्से में आसमान देखने को मिलेगा। टनल, पुल के साथ ही बनिहाल के पास बस्सीधार रेलवे स्टेशन पर रेलवे यार्ड भी बनाया जाएगा। डग्गा गांव में टनल निर्माण में लगे कर्मचारियों के अस्थायी ठिकाने भी तैयार होने लगे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed