फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Railway stations and track under the strict supervision

कटरा और जम्मू स्टेशन पर हाई अलर्ट

Wed, 06 Aug 2014 09:37 AM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
Railway stations and track under the strict supervision

स्वतंत्रता दिवस के निकट आते ही रेलवे स्टेशन और ट्रैक सुरक्षा के घेरे में आ गए हैं। जम्मू से लेकर बजालता, संगर, मनवाल, रामनगर, उधमपुर तथा माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

विज्ञापन


नये रेलवे ट्रैक कटड़ा और उधमपुर के मध्य रेलवे सुरक्षा बल को विशेष रूप से अलर्ट रखा गया है। इसके अलावा उधमपुर से लेकर जम्मू रेलवे स्टेशनों पर हर आने वाले मुसाफिरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जैसे-जैसे स्वतंत्रता दिवस निकट आ रहा है, वैसे-वैसे जम्मू से लेकर कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट को बढ़ाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि उधमपुर से कटड़ा ट्रैक हाल ही में खोला गया है, जहां लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन बढ़ा है, जिससे मुसाफिरों के आवागमन में लगातार वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर आने जाने वाले पर रखी जा रही पैनी निगाह

Railway stations and track under the strict supervision

जिस प्रकार से कटड़ा तक चलने वाली ट्रेनें बढ़ रही हैं, उसी प्रकार ट्रैक तथा रेलवे टनलों की सुरक्षा बंदोबस्त भी बढ़ाई गई है। स्टेशनों पर मुख्य रूप से जीआरपी एवं आरपीएफ के अलावा आर्म्ड फोर्स भी स्टेशनों की हर गतिविधियों पर मुस्तैदी से नजर रख रही है।

महिला पुलिस भी स्टेशनों पर तैनात है और उन्हें सतर्क रहने की सख्त हिदायत है। हर चौकी अफसरों को भी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सतर्क रहने के  निर्देश दिए गए हैं।

आरपीएफ की मित्र योजना भी होगी सहायक

आरपीएफ ने 15 अगस्त के मद्देनजर मित्र योजना के तहत काम करना आरंभ कर दिया है। मित्र योजना के बारे में बताया गया है कि यह ऐसी योजना है जिसमें आरपीएफ अपने करीबी पहचान वालों को संदिग्धों पर नजर रखने के लिए कहते हैं।

सुरंगों और पुलों के पास 24 घंटे पैट्रोलिंग

Railway stations and track under the strict supervision

ये लोग सादे वर्दी में आम जनता के बीच में रह कर निगरानी करते हैं। उनके साथ हर दम आरपीएफ का संपर्क होता है। मेगा फोन के जरिये भी सतर्कता बढ़ी है, जबकि जम्मू रेलवे स्टेशन पर हर एक्स-रे मशीनों के जरिये मुसाफिरों के सामान की स्कैनिंग पर पूरा बल दिया जा रहा है।

एसएसपी (रेलवे) अभय कुमार महाजन का कहना है कि कटड़ा से लेकर जम्मू के मध्य हर स्टेशनों पर स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाई गई है। रेलवे ट्रैक के साथ साथ हर पुलों पर एवं सुरंगों के बाहर तथा अंदर सुरक्षा की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

जवानों को 24 घंटे पेट्रोलिंग पर रखा गया है। स्टेशनों के चौकी अफसरों को हिदायतें दी गई हैं, ताकि  रेलवे की सुरक्षा के साथ मुसाफिरों की हिफाजत में वे सावधान तथा सतर्क रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed